Crime

बाप ने मासूम बेटे को मार डाला ,तीन जिंदगिया ले गया शनिवार

राजघाट में पुल से लगाई छलांग तो सिंधोरा में फांसी लगाकर दी जान

वाराणसी। शनिवार को तीन जिंदगियों के काल बना। चोलापुर में जहां एक बाप ने अपने पांच साल के बच्चे की गलाघोंट कर हत्या कर दी वहीं राजघाट में युवक ने पुल से कुदकर जान दे दी। सिंधोरा थाना अंतर्गत गरथमा गांव में पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।

चोलापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत रामगाव में शनिवार की दोपहर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी। यहां पति पत्नी के विवाद के बाद पिता ने अपने पांच साल के बेटे की गलाघोंट कर हत्या कर दी। पत्नी ने इसकी लिखित शिकायत चोलापुर थाने में दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार पति गिरजा शंकर और पत्नी सोनी देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पति आवेश में आ गया और अपने पांच साल के बेटे आदित्य की गला दबाकर हत्या कर दी।

इस दौरान उसने पत्नी को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वह बेटे को कहीं लेकर चला गया और लौट कर आने पर पत्नी से बताया कि उसे बहा दिया है। सोनी के किसी माध्यम से इस प्रकरण को मायका के लोगों से अवगत कराया। इसके बाद यहां पहुंचे लोगों ने चोलापुर गोसाईपुर पुलिस चौकी पर लिखित सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखे हुए चोलापुर पुलिस जांच में जुट गयी है।

वहीं राजघाट पुल से कूदकर शनिवार की सुबह 35 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली।  बजाय पानी में गिरने के वह सुखी मिट्टी पर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। आदमपुर पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लाश को कब्जे में लेकर पुलिस उसके पहचान की कोशिश की जा रही है।

वहीं सिंधोरा थाना क्षेत्र के  गरथमा गांव निवासी विकास राजभर (24) ने पारिवारिक कलह में फंसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के विकास की पत्नी कलह की वजह से मायके गयी है। वह घर में पिता के साथ था। शुक्रवार की देर रात उसने फांसी लगायी। मामले की जानकारी शनिवार को हुई जब पिता ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला। पिता ने खिड़की से  अंदर देखा तो विकास फांसी पर लटका था। घटना की जानकारी होने पर पत्नी यहां पहुंची। परिवार वालों का रोककर हाल बेहाल है।

Related Articles

Back to top button