UP Live

हाईवे की सैकड़ो साल पुरानी पुलिया तोड़कर नये पुल बनाने की कवायद शुरू

दुद्धी, सोनभद्र- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीड़र में रीवां रांची हाईवे पर स्थित लौवा नदी की क्षतिग्रस्त रपटा पुलिया को तोड़कर, नया पुल बनाने की कवायद शुरु कर दी गई है। सैकड़ो साल पुरानी यह पुलिया कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।जिसके कारण पुलिया पर दुर्घटनाएं आम हो गयी थी।

छोटी हाइट की इस पुलिया पर बरसात के दिनों में अक्सर बाढ़ का पानी पुल के ऊपर से बहने लगता था।जिसके कारण आवागमन कई कई घंटे बाधित हो जाती थी और हाइवे पर लम्बी जाम देखने को मिलती थी। नेशनल हाइवे एथॉरिटी ने हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए,पुल को ऊंचा करके नया पुल बनाने का काम तेज कर दिया है। इसके लिए महीनों पूर्व रुट डायवर्जन कर दिया गया था।पिछले एक सप्ताह से काम मे तेजी आई है। कार्यदायी संस्था की मानें तो यदि सबकुछ अनुकूल रहा तो बरसात के पूर्व पुल निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button