Entertainment

‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक को अमेरिका के राज्य रोड आइलैंड ने किया सम्मानित

निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की हालिया रिलीज फिल्म द कश्मीर फाइल्स की जहां हर कोई सराहना कर रहा है। वहीं अब इस फिल्म के लिए निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री को अमेरिका के रोड आइलैंड ने सम्मानित किया है और इसके साथ रोड आइलैंड ने फिल्म में दिखाई गई घटनाओं को सत्य माना है। इसकी जानकारी खुद विवेक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।

रोड आइलैंड के इस फैसले को द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ऐतिहासिक बताया है। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने रोड आइलैंड से मिले सर्टिफिकेट की तस्वीर साझा करते हुए लिखा-‘ऐतिहासिक… 32 वर्षों में पहली बार दुनिया के किसी भी राज्य में से, संयुक्त राज्य अमेरिका के लोकतांत्रिक और उदार राज्य- रोड आइलैंड ने एक छोटी सी फिल्म की वजह से कश्मीर में हुए नरसंहार को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी है। आप इसे पढ़े और तय करें कि किसने उत्पीड़न किया और किसे सजा मिलनी चाहिए।’

विवेक के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं फिल्म के सभी कलाकार इस फिल्म को मिल रहे प्यार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल रहे इस ख्याति से काफी खुश हैं। उल्लेखनीय है, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अतुल श्रीवास्तव, भाषा सुंबली, चिन्मय मंडलेकर और पुनीत इस्सर जैसे मंजे हुए सितारों से सजी इस फिल्म की हर कोई सराहना कर रहा है।कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।द कश्मीर फाइल्स का निर्माण निर्माण जी स्टूडियोज, आईएएमबुद्धा और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स बैनर के तहत हुआ है, जबकि निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button