![](https://i0.wp.com/cmgtimes.com/wp-content/uploads/2021/01/e9791057-0f24-4308-baed-5f36114b6a24.jpg?fit=711%2C586&ssl=1)
विधवा से गैंग रेप ,पीड़िता की हालत गंभीर, गृहमंत्री ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द न्याय दिलाने का करेंगे प्रयास
सिंगरौली। गुटखा नहीं देने की बात पर मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 45 वर्षीय विधवा को बंधक बनाकर गैंगरेप करने और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल देने का मामला प्रदेश में चर्चित हो गया है। इस लोमहर्षक घटना को लेकर लोग गुस्से में हैं और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। बहरहाल पुलिस ने इस मामले के सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में 21 से 65 साल के बीच के 3 ड्राईवर और एक पुजारी है शामिल हैं।आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
पीड़िता का हाल जानने पहुंचे आईजी
उधर रीवा के संजय गांधी मेडिकल अस्पताल में भर्ती पीड़ित विधवा महिला का हाल जानने के लिए आईजी उमेश जोगा पहुंचे थे। पीड़िता जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है। वारदात में शामिल आरोपी लल्लू कोल और भैयालाल पटेल सहित गांव के दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने झोपड़ी के चारों ओर टाटी बांध रखी थी। रात में गुटखा देने से मना करने पर आरोपी टाटी तोड़कर अंदर घुस गए और विधवा महिला पर ये दरिंदे जंगली जानवरों की तरह टूट पड़े। गैंगरेप करने के बाद 4 फीट लंबा लोहे का सरिया महिला के जननांग में डाल दिया था। इस दौरान महिला दरिंदों से बचने के लिए हाथ जोड़ती रही, बख्श देने की फरियाद करती रही। लेकिन आरोपियों को उस पर तरस नहीं आया और दरिंदगी की इंतहा करने के बाद उसे बेसुध हालत में छोड़कर भाग निकले थे।
कांड के बाद आरोपी जब चले गए तब पीड़िता की छोटी बहन ने पुलिस को वारदात की सूचना दी और उसे बेहोशी की हालत में ऑटो से अमिलिया थाने और वहां से प्राथमिक अस्पताल ले गई जहाँ से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया था। वहाँ चिकित्सकों ने रविवार को ऑपरेशन कर सरिया निकाल दिया जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। रविवार को ही पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सोमवार को आईजी अस्पताल पहुंचे और महिला का हालचाल जाना और घटना के बारे में महिला की छोटी बहन से विस्तार से जानकारी ली। इधर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने एसपी पंकज कुमावत अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। चारों आरोपियों के बयान दर्ज किए गए एक आरोपी पुजारी है पुजारी की भी गांव में किराने की दुकान है। पुलिस चारों को रिमांड पर लेकर एक बार घटना का रिक्रिएशन कराने के लिए ले जाएगी।
गृहमंत्री का आया बयान
इस मामले पर प्रदेश के गृह मंत्री का भी बयान आया है। गृहमंत्री ने कहा है कि सभी आरोपियों को सख्त सजा दिलवाई जाएगी। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में लगाकर प्रयास किया जाएगा कि पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जा सके।