State

हरियाणा की कमान अब नायब सिंह सैनी के हाथों

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद कैबिनेट ने भी इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित करने को लेकर तैयारी चल रही है। भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी जो हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, उनके नाम पर मुहर लगी है। पहले कहा जा रहा था कि मनोहर लाल फिर से शपथ ले सकते हैं।

भाजपा के हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के नेतृत्व में शुरू हुए हरियाणा के विकास कार्यों को वो आगे बढ़ाते हुए राज्य को विकास के मामले में आगे लेकर जायेंगे।

भाजपा विधायक दल की बैठक में नायाब सैनी को दल का नेता चुना गया है। यानि कि अब यह माना जा रहा है कि हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री नायाब सैनी ही होंगे। अनिल विज विधायक दल की बैठक बीच में छोड़कर ही बाहर चले गए। मीडिया के पूछने पर उन्होंने कहा कि विधायक दल के नेता के बारे में दिल्ली से आए पर्यवेक्षक ही बताएंगे।

कांग्रेस-जजपा ने अपने विधायकों को बुलाया दिल्ली
मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद हरियाणा कांग्रेस ने अपने विधायकों को दिल्ली बुलाया है तो वहीं पर जेजेपी ने भी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। सबसे बड़ी बात जजपा के साथ 10 में से सिर्फ चार विधायक ही हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत मंत्रिमंडल ने दिया इस्तीफा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत पूरी हरियाणा सरकार ने त्यागपत्र दे दिया है। राजभवन पल -पल बदल रही स्थितियों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। आज ही नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button