Crime

चोरी का सामान खरीदने वाला गिरफ्तार

वाराणसी। लालपुर पाण्डेयपुर थाना पुलिस ने चोरी, लूट के फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खरीद फरोख्त करने वाला वांछित अभियुक्त सुनील कुमार प्रजापति को चौकाघाट मछली मण्डी के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी रानीपुर महमूरगंज का निवासी है।

अभियुक्त सुनील कुमार प्रजापति ने पूछताछ में बताया कि चोरी का मोबाईल, लैपटाप आदि चोरों से खरीद फरोख्त करता है। जिसमे कुछ महीने पहले उसके जानने वाले दो चोर रिषु सिंह और मिन्टु जायसवाल को पकड़ कर जेल भेजा जा चुका है। सुनील ने बताया कि सुनील टेलिकाम एण्ड रिपेयरिंग सेण्टर के नाम से वसीम भाई कटरा दालमण्डी में उसकी दुकान है। जहां  पुराने मोबाइल व लैपटाप को खरीदकर आधे- पौने दाम में बेचा जाता है। जो इलेक्ट्रॉनिक समान बनने लायक नही होते हैं उनके पार्ट-पुर्जा दूसरे डिवाइस में लगाकर सेल कर दिया जाता है।  राजु बंगाली उर्फ रिषु सिंह व मिन्टु जायसवाल ये दोनों भी कुछ महीने पहले तक उसके यहां पास चोरी के कुछ मोबाइल व लैपटाप लाकर बेचते थे।

Related Articles

Back to top button