
व्यवसायी ने अभद्रता करने वाले लफंगे युवक पर कार्रवाई के लिये एसपी से की शिकायत
भलुअनी, देवरिया । कहा जाता है जिस घर में संस्कार ना हो उस घर के बच्चे गलत राह पकड़ लेते हैं । एक लफंगे किस्म के युवक को फिल्मी विलेन बनने की चाहत भारी पड़ गयी है, सोशल मीडिया पर फिल्मी स्टाईल में दुकान पर आकर मारने की धमकी व गाली गलौज देने वाले युवक को अब जेल की हवा खानी पड़ेगी । सचिन पटेल नामक एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर एक व्यवसायी पुत्र को धमकी देना व गाली गलौज करना महंगा पड़ गया है । व्यवसायी ने लफंगे युवक के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है ।
व्यवसायी ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि मेरा पुत्र पढ़ाई हेतु मल्टीमीडिया मोबाईल का प्रयोग करता है, जिसके फेसबुक एकाउंट पर एक सचिन पटेल नामक युवक जुड़ा हुआ है । मेरा बेटा अपने फेसबुक स्टेटस पर अपना फोटो लगाया था जिस पर सचिन पटेल ने अमर्यादित अश्लील शब्दों का प्रयोग किया साथ ही मेरे बेटे के मैसेंजर पर भी अमर्यादित शब्दों से भरी गालियों के साथ मैसेज किया । मैंने सोचा कि युवक का पता लगाकर उसको समझा दिया जायेगा वह ऐसी हरकत ना करें, पर इसी बीच एक बार फिर उसने मेरे बेटे को मारने की धमकी के साथ गाली देते हुये व अन्य अशोभनीय बात कहते हुये वीडियो बनाकर अपने फेसबुक स्टेटस पर लगा दिया ।
इस बात की जानकारी होने पर सचिन पटेल द्वारा अपने फेसबुक पर लगाये गए स्टेटस वीडियो को देखकर व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर उक्त युवक द्वारा इस तरह की करतूत से अपनी सामाजिक छवि को धूमिल करने के लिए उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है । शायद फिल्में देखकर फिल्मी विलेन बनने की चाहत रखने वाले उक्त युवक को यह नही पता है कि यह फिल्मी दुनिया नही बल्कि ऐसे गुंडे मवालियों को ना भूलने वाली सबक सिखाने वाली उत्तर प्रदेश सरकार की वास्तविक दुनिया है ।



