Crime

अनियंत्रित होकर पलटी बस ,कोई हताहत नही

महराजगंज। थाना क्षेत्र बृजमनगंज के अंतर्गत लेहड़ा और इनायतनगर के बीच बिहारीपुर गांव के मोड़ के पास रविवार की शाम करीब 7:00 बजे पश्चिम की तरफ से आ रही तेज रफ्तार नई स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में करीब 5-6 फिट नीचे जाकर पलट गई। गनीमत रहा कि बस में कोई यात्री सवार नही था। नही तो बड़ा हादसा हो जाता।साथ ही तेज बारिश के कारण मार्ग पर आवागमन भी कम था।

इसी दौरान गश्त पर निकले एसएचओ श्याम सुंदर तिवारी ने मौके पर पहुंच दुर्घटना ग्रस्त हुई वाहन के बारे में जानकारी ली बस पूरी तरह खाली मिला मौके से चालक भी फरार मिला। एसएचओ ने बताया कि बस के बारे जो जानकारी प्राप्त हुई वह स्कूली बस थी जिसे लखनऊ से चालक लेकर सोनौली एक एजेंसी पर जा रहा था। और यह हादसा हो गया। वही सोमवार को क्रेन की मदद से बस को निकाला गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button