UP Live

कुलगुरु संत गणिनाथ महाराज जी का जन्मोत्सव पीपीगंज में धूमधाम से सम्पन्न

गोरखपुर/पीपीगंज। नगर पंचायत पीपीगंज में कुलगुरु संत गणिनाथ महाराज जी का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गणिनाथ महाराज जी एवं अग्रसेन महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। पूरे कार्यक्रम में *जय गणिनाथ महाराज की* के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।जन्मोत्सव समारोह में नगर के अनेक श्रद्धालु, व्यापारी, समाजसेवी और गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान लोगों ने आपस में बधाइयां दीं और प्रसाद स्वरूप मिठाइयों का वितरण किया गया।मुख्य रूप से उपस्थित कार्यकारी जिला अध्यक्ष गणेश मद्धेशिया, प्रदेश मंत्री शरद मद्धेशिया, बेदीलाल जेई, पूर्व अध्यक्ष हरीशंकर मद्धेशिया, नगर अध्यक्ष राजेश उर्फ राजू मद्धेशिया, डॉ. रामलखन मद्धेशिया, डॉ. कन्हैयालाल मद्धेशिया, डॉ. ओरीलाल मद्धेशिया, डॉ. राजेंद्र मद्धेशिया, एडवोकेट रामानंद (दाढ़ी वाले), प्रेमचंद मद्धेशिया, वीरबहादुर मद्धेशिया, कृष्णगोपाल अग्रहरि, रामकुमार अग्रहरि, पशुपतिनाथ अग्रहरि, विपिन सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त रमाशंकर मद्धेशिया (पूर्व अध्यक्ष), सभासद वीर मौर्य, जवाहर साहनी, अरविंद अग्रहरि, जयप्रकाश वर्मा (गंजू वर्मा), संजय वर्मा, सुरेंद्र अग्रहरि, केसी वर्मा, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, लकी मद्धेशिया, दिलीप कनौजिया, संतोष भारती, पीएन श्रीवास्तव, कालीचरण अग्रहरि, विजय प्रकाश मद्धेशिया, गौतम मद्धेशिया, प्रमोद मद्धेशिया, डॉक्टर मधु मद्धेशिया, पूर्व प्रधान सन्नो देवी व श्रीचंद यादव, झांकी ग्रुप दिवाकर, संदीप मद्धेशिया, मनोनीत सभासद कमलेश वर्मा, सत्यम शर्मा, पिंटू मद्धेशिया, युवा नगर अध्यक्ष रजत मद्धेशिया, श्रवण मद्धेशिया, विनोद मद्धेशिया, अंगद मद्धेशिया, वेदप्रकाश मद्धेशिया, भगवती मद्धेशिया, बिट्टू मद्धेशिया, शोभित मद्धेशिया, डॉ. हीरालाल मद्धेशिया, दिनेश मद्धेशिया, बृजेश मद्धेशिया, मंगरु मद्धेशिया, राजेश वर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।पूरे नगर में जन्मोत्सव का माहौल सौहार्दपूर्ण और भक्ति भाव से परिपूर्ण रहा। सभी भक्तों ने कुलगुरु गणिनाथ महाराज जी के चरणों में नमन कर समाज की सुख-समृद्धि और एकता की कामना की।

योगी सरकार गोरखपुर में बनवा रही स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट

Related Articles

Back to top button