Crime

मालगोदाम हत्याकांड में शामिल आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। 20 दिसंबर को जैतपुरा थाना क्षेत्र के सिटी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित माल गोदाम में गांजे की तलब में एक व्यक्ति की हुई हत्या के मामले में आरोपी रियाज उर्फ लंबू को जैतपुरा पुलिस ने दबोचा। वहीं पूर्व में इस कांड से जुड़े दो अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि गांजा के नशे में पैसे की आवश्यकता पड़ने पर हमलोगों ने लूट की नियत से हत्या की थी। इसके पहले भी एक युवक को मारापीटा था जिसकी मौत इलाज के दौरान मंडलीय अस्पताल में हो गयी थी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि नशे के लिए रुपयों की आवश्यकता के चलते ये काम किया।

Related Articles

Back to top button