Crime

युवक की ट्रेन से कटकर मौत ,बंद रेलवे कॉसिंग पार करते समय हुआ हादसा

तरना,वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक की लापरवाही जान पर बनी। बंद  रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय शिवपुर निवासी विशाल यादव (19) की ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार शिवपुर निवासी विशाल सोमवार को अपने पिता विदूर यादव जो पेशे से ट्रक चालक है उन्हें तरना स्थित ट्रांसपोर्ट छोड़कर लौट रहा था। क्रांसिग बंद था ऐसे में वह बाइक को नीचे से निकालने लगा, बाइक स्टार्ट थी और बारिश की वजह से फिसल गयी और गिर गया। इस बीच ट्रेन आयी और वह चपेटे में आ गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता मां और छोटे भाई का रोकर हाल बेहाल है।

Related Articles

Back to top button