State

पुंछ में आतंकवादियों ने वायुसेना के काफिले पर किया हमला

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर-सूरनकोट इलाके में आतंकवादियों के एक समूह ने शनिवार शाम भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के काफिले पर हमला कर दिया।आईएएफ ने एक्स पर पोस्ट किया,“जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शाहसितार के पास आतंकवादियों ने आईएएफ के वाहन काफिले पर हमला किया।”आईएएफ ने आगे पोस्ट किया कि स्थानीय सैन्य इकाइयों द्वारा क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) वर्तमान में चलया जा रहा है।आईएएफ ने पोस्ट किया,“काफिले को सुरक्षित कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।”इस बीच, अपुष्ट रिपोर्टों में कहा गया है कि जब आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना के काफिले पर गोलीबारी की तो भारतीय वायुसेना के एक जवान सहित पांच सैनिक घायल हो गए। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button