UP Live

कैम्पियरगंज : अधिवक्ताओं के प्रदर्शन बाद तहसीलदार हटाये गये

कैंपियरगंज,गोरखपुर। कैम्पियरगंज तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण यादव मंत्री कमलेश कुमार गोविन्द शरण पाठक के नेतृत्व में बुधवार को अधिवक्ताओं ने अपने चल रहे आंदोलन को धार देते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं की मांग रही कि जिलाधिकारी अपने किये वादे के क्रम में तहसीलदार राकेश कुमार कनौजिया एवं नायब तहसीलदार विजय कुमार यादव को तत्काल स्थानांतरित करें, जिससे तहसील में न्यायिक कार्य शुरू हो सके। प्रदर्शन की जानकारी के बाद जिलाधिकारी ने तहसीलदार राकेश कुमार कनौजिया को स्थानांतरित कर दिया।

बार अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण यादव मंत्री कमलेश कुमार गोविन्द शरण पाठक ने कहा कि तहसीलदार राकेश कनौजिया एवं नायब तहसीलदार विजय कुमार यादव के अड़ियल एवं तानाशाही से विगत 27 अप्रैल से अनवरत आन्दोलन चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाबार के नेतृत्व में मई माह में जिलाधिकारी गोरखपुर से मिलकर समस्त मामले की जानकारी दिया था और जिलाधिकारी ने तहसीलदार राकेश कनौजिया नायब तहसीलदार विजय कुमार यादव को अविलंब हटाने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक तहसीलदार व नायब तहसीलदार तहसील में बनें हुए थे और रोजाना अधिवक्ताओं के विरुद्ध साजिश रची हैं जिससे अधिवक्ता निरंतर आक्रोशित हो रहे थे।बर्दाश्त नहीं करेगा। बार के पदाधिकारियों ने तत्काल नायब तहसीलदार विजय कुमार यादव को भी स्थानांतरित करने की मांग किया है ।

उन्होंने कहा कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को भी अधिवक्ताओं के विरुद्ध तहसीलदार भड़का कर माहौल अशांत करने में लगे रहे। प्रदर्शन में गोपाल प्रसाद जैसवाल सुधीर चतुर्वेदी, जयहिंद संजय सहानी सुनील कुमार मिश्र श्रवण त्रिपाठी गुरु प्रसाद त्रिपाठी, श्री भागवत मौर्य, सुमित्रानंदन सिंह, जैनुल आब्दीन, सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button