Breaking News

नारकीय जीवन जीने को मजबूर टीचर कॉलोनी निवासी

शरद गुप्ता

पीपीगंज,गोरखपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर गोरखपुर -बस्ती मण्डल में शुरू हुये सफाई अभियान का निगरानी प्रधानमंत्री कार्यालय(पीएमओ) द्वारा किया जा रहा है उसके बाद भी नगर पंचायत पीपीगंज में सम्मिलित टीचर कॉलोनी जल भराव के दुर्गंध से नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। विदित हो टीचर कॉलोनी में यूनियन बैंक वाले मोड़ के खाली प्लाट में आस पास के घरों व दुकानों के अपविष्ट व गंदा पानी जल निकासी की उचित व्यवस्था ना होने के कारण में इकट्ठा हो रहा है उसके सड़न के बदबू से लोगो का जीवन नारकीय हो गया है और उस रास्ते से लोग मजबूरी में ही जाना चाहते है।पता नही क्या मजबूरी रही होगी वहाँ पर बनी नाली को भी अधूरा छोड़ दिया गया जिस कारण यह विकट परिस्थिति उत्पन्न हो गयी है।

कॉलोनी के रहने वाले लोगों ने बताया कि जहाँ सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रह है लेकिन बार बार सक्षम अधिकारी व नगर प्रशासन से गुहार लगाने पर भी पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नही हो पा रही है।कॉलोनी के पी. एन. श्रीवास्तव, जितेंद्र वर्मा,रंगनाथ यादव, शनि श्रीवास्तव, नंदलाल श्रीवास्तव, राहुल मल्ल, श्याम विश्वकर्मा, शिवम विश्वकर्मा, टींकू पाठक व डी.एन.पाठक ने बताया अब हम लोगों के वहाँ इस दुर्गंध के कारण आने से बचना चाहता है और संक्रामक रोग भी फैल रहा है ।

Related Articles

Back to top button