
बदायूँ : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में मंगलवार सुबह आनर किलिंग की घटना में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की फावड़े से हत्या कर दी और बाद में कोतवाली पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि परौली गांव निवासी अनुसूचित जाति के सचिन (20) का गांव की ही सजातीय महेश की बेटी नीतू (20) से लगभग दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को भी इसकी जानकारी थी। इस प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति थी। परिजनों ने प्रेमी युगल को रोकने के काफी प्रयास भी किया मगर दोनों किसी न किसी तरह संपर्क में बने रहे थे और मौका निकाल कर एक दूसरे से मिला करते थे। (वार्ता)



