UP Live

जन सेवा में कार्यकर्ता रहें तत्पर – सुरेन्द्र अग्रहरि

भुइयां बस्ती में मना भाजपा का 41वां स्थापना दिवस

दुद्धी, सोनभद्र– भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर एक नया कीर्तिमान स्थापित की है।अपने 41 वर्षों की सफर में तमाम झंझावातों को झेलते हुए पार्टी ने आज इस मुकाम को प्राप्त किया है। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि ने भुइयां बस्ती में पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि आज का दिन हम भाजपा के कर्मयोगियों के लिए हर्षोल्लास का है।

आज ही के दिन वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं योगी जी के मार्गदर्शन में पार्टी कई मुकाम को प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाते हुए कहा कि जन धन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, फसल बीमा योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना समेत दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं से आम आदमी को सीधा लाभ मिला है। इस अवसर पर सूर्यमणि गुप्ता, रीता भुइयां, तुलसी बैगा, पंक्ति गोस्वामी, नन्दलाल भुइयां, विवेक कुमार, कमलेश ,श्याम किशोर यादव, छोटेलाल बैगा, तेजू राम, सन्तोष दिव्यांग, अनुज , शम्भू भुइयां आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button