
- नारी शक्ति संवाद में समाज के सभी वर्गों की महिलाओं की भागीदारी करे सुनिश्चित:सुनील बंसल
वाराणसी : 4 जून को चुनाव परिणाम आने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बड़ी जीत में देश की आधी आबादी अर्थात मातृशक्ति की बड़ी भूमिका की और उनके बड़े योगदान की चहुं ओर चर्चा हो इसके लिए महिला मोर्चा की सभी बहनें पूरी निष्ठा के साथ नारी शक्ति संवाद को सफल बनाने में जुट जाएं।उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने महमूरगंज स्थित वाराणसी लोकसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर आयोजित महिला मोर्चा की प्रदेश,क्षेत्र, जिला महानगर,मंडल की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा महिला पार्षदों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।श्री बंसल ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने अपने दस वर्षो के कार्यकाल में नारी सशक्तिकरण और मातृशक्ति के सम्मान के लिए अनेकों कार्य किए। इसलिए पीएम मोदी की इच्छा के अनुरूप आयोजित नारी शक्ति संवाद को सफल बनाने के लिए सभी माताएं बहनें अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए प्रत्येक वर्ग की बहनों से संपर्क करें और उन्हें पीएम मोदी के कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित करें।
श्री बंसल ने कहा कि आपको नारी शक्ति संवाद को सफल बनाने के लिए पांच कार्य करने है। पहला कार्य आप सभी महिला कार्यकर्ता सम्मेलन के पूर्व उन सभी माताओं बहनों की लिस्ट बनाएं जो पहले बीजेपी से जुड़ी थीं और सक्रिय थी। कहा कि लिस्ट के अनुसार पूर्व की उन सभी महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से सम्पर्क एवं संवाद के माध्यम से सक्रिय करते हुए पीएम मोदी के नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दें और जिम्मेदारी सौपे। कहा कि दूसरा कार्य हर बूथ पर दस महिलाओं की एक टीम तैयार करें और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वाराणसी लोकसभा की कुल 1909 बूथों में से कम से कम 1800 बूथों की महिलाओं की टीम पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल हों।
कहा कि तीसरा कार्य यह है कि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं सहित भजन मंडली, कमल सखी ग्रुप अर्थात उन सभी माताओं बहनों को पीएम मोदी के कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित करें जो सामाजिक रूप से सक्रिय हों। चौथा कार्य यह है कि सरकारी नौकरी से जुड़ी बहनों से संपर्क करते हुए डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, अधिवक्ता, अध्यापिका जैसी प्रोफेशनल्स को भी जोड़े और उन्हें पीएम मोदी के कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित करें। पांचवां कार्य यह है कि नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में हर वर्ग की महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक संख्या में हो इसका विशेष ध्यान रखना है। कहा कि नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में सामाजिक समीकरण का विशेष ध्यान देते हुए प्रत्येक वॉर्ड से विभिन्न ग्रुप की सक्रिय महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर लें।
इनकी रही उपस्थिति
बैठक में लोकसभा प्रभारी सतीश द्विवेदी, प्रदेश मंत्री द्वय अर्चना मिश्रा एवं मीना चौबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा विनिता सिंह, निर्मला सिंह पटेल, मृदुला जायसवाल, रनिका जायसवाल, रेखा चौहान,रचना अग्रवाल,आशा गुप्ता, अपराजिता सोनकर, पूजा दीक्षित, गीता शास्त्री, साधना वेदांती, प्रज्ञा पाण्डेय, यशा मौर्या, संध्या तिवारी, पूजा पाण्डेय, लक्ष्मी सिंह,सुनीता गुप्ता, मधुलिका राघव,वंदना तिवारी, रेखा चौहान,सीमा ओझा, अनीशा शाही सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।