BusinessUP Live

स्‍मार्ट बन रहे यूपी के गन्‍ना किसान, 44 लाख से अधिक डाउनलोड हुई ई गन्‍ना एप

  • किसानों को आधुनिक बनाने के लिए विभाग चला रहा ट्रेनिंग सेशन
  • सत्र 2020-21 में 66,963 किसानों को दी गई ट्रेनिंग
  • गन्‍ना विभाग की मोबाइल एप पर हुए 81 करोड़ से अधिक हिट

लखनऊ । यूपी सरकार गन्‍ना किसानों को समय पर भुगतान के साथ तकनीक से जोड़ने का काम कर रही है। इससे न सिर्फ गन्‍ना किसानों की आय में बढ़ोत्‍तरी हुई है बल्कि गन्‍ने की उत्‍पादकता भी बढ़ी है। गन्‍ना किसान संस्‍थान की ओर से प्रशिक्षण सत्र 2020-21 में 66,963 किसानों को गन्‍ना उत्‍पादन की आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इसके सार्थक परिणाम भी देखनें को मिले हैं। तकनीक से जुड़ने के बाद यूपी में 81.5 टन रिकार्ड गन्‍ना उत्‍पादन हुआ है।

प्रदेश सरकार ने चार सालों में यूपी के गन्‍ना किसानों को आधुनिक बनाने के साथ समृद्ध बनाने का काम किया है। प्रदेश के 44.40 लाख किसान ई गन्‍ना एप डाउनलोड कर चुके हैं। गन्‍ना एप के जरिए वह सीधे गन्‍ना विभाग से जुड़ रहे हैं। इससे बिचौलियों से किसानों को मुक्ति मिली है। इसके अलावा किसान छोटी-छोटी चीजों की जानकारी मोबाइल के जरिए ही हासिल कर लेते हैं। बिचौलियों की भूमिका समाप्‍त होने से किसानों की आय में वृद्धि हुई है।

81 करोड़ से अधिक मोबाइल एप पर हिट

यूपी में गन्‍ना किसानों की आधुनिकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक गन्‍ना विभाग की मोबाइल एप पर 81.57 करोड़ हिट हो चुके हैं। वहीं, स्‍मार्ट गन्‍ना किसान की वेबसाइट पर 5.1 करोड़ हिट हो चुके हैं। यह आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि प्रदेश सरकार के प्रयासों ने यूपी के किसानों को स्‍मार्ट किसान बना दिया है। गन्‍ना विभाग इसमें अहम रोल अदा कर रहा है। किसानों के लिए ट्रेनिंग सेशन, सुपरवाइजरों के जरिए मोबाइल एप के बारे में किसानों को जानकारी, कृषि वैज्ञानिकों व किसान के बीच सीधे संवाद की व्‍यवस्‍था बनाने का काम विभाग कर रहा है। साथ ही विभाग ने किसानों को तकनीक से जोड़ कर बिचौलियों की भूमिका समाप्‍त की है। इससे विभाग व किसानों के बीच पारदर्शिता बढ़ाई गई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button