Politics

मुद्दा विहीन और पुत्रमोह की पार्टी बनकर रह गयी सुभासपा-शशि प्रताप सिंह

जो राम का नहीं हो किसी काम का नहीं: शशि

वाराणसी। सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने पार्टी से नाता तोड़ लिया। उनका आरोप है कि जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। पार्टी मुद्दा विहीन हो गयी और पुत्र मोह में अंधी।  सुभासपा को बाप और बेटे चला रहे हैं। जो मुद्दे थे वो पीछे हो गये। यहां अब पद और लालसा की बात होती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े नेताओं के इसारे पर खेल रहे हैं। अब उन्हें शशि प्रताप सिंह की कोई जरूरत नहीं रही।

मीडिया से बातचीत करते हुए शशि प्रताप सिंह के तेवर सख्त थे, उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर अब उस पार्टी को नसीहत दे रहे हैं जिसने मुख्यमंत्री दिया, पिता रक्षामंत्री रहे। नसीहत देने से पहले अपने गिरेबां में झांके। वोट बैंक के लिए धर्म को ताख पर रखने वाली सुभासपा से अब कोई रिश्ता नहीं। उन्होंने कहा कि जो सुभासपा है ये उनकी 17 साल की मेहतन है।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: