बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के आहार क्षेत्र में विद्यालय प्रबंधन के कथित उत्पीड़न से तंग आकर एक छात्र ने फांसी लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। इस मामले में प्राचार्य समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस क्षेत्राधिकारी अनूपशहर पूर्णिमा सिंह ने सोमवार को बताया कि स्वामी महानंद ब्रह्मचारी संस्कृत विद्यालय में कक्षा नौ के छात्र गगन शर्मा (15) का शव रविवार को गुुरुकुल से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर लटका मिला। मृतक छात्र मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ग्राम समसपुर असिफाबाद का निवासी था।(वार्ता)



