Crime

शीशे की स्लाइड धंसने से छात्रा की मौत

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के माधोसिंह में गुरुवार को ट्रक से उतर रही शीशे की स्लाइड फिसल कर छात्रा के ऊपर गिर गई। जिससे गंभीर रूप से घायल 11वीं की छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के औराई थाना क्षेत्र के माधोसिंह में आज ट्रक से कांच की स्लाइड उतर रही थी। स्लाइड फिसल कर एक छात्रा के ऊपर गिर गयी जिससे छात्रा की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि माधोसिंह निवासी शेख कैसर जमाल की पुत्री शेख सना औराई काशीराज इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है। दोपहर दो बजे छुट्टी होने पर साइकिल से वह अपने घर माधोसिंह आ रही थी। घर के बगल में उसके बड़े पिता (ताऊ) शेख जमाल की फर्नीचर की दुकान है। दुकान पर बिक्री के लिए आए शीशे की स्लाइड ट्रक से उतर रही थी। सना ट्रक के बगल में खड़ी होकर शीशा उतरता देखने लगी।

इसी दौरान शीशे की एक स्लाइड खिसककर सना के ऊपर गिर गई। शीशा टूटने पर एक बड़ा हिस्सा उसके शरीर में धंस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे औराई के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले गए जहां शीशा निकालने के कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button