Crime

छात्र ने की आत्महत्या

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक छात्र बहुमंजिला इमारत की 22वीं मंजिल से कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि छात्र 19 साल अद्विक मिश्रा 12वीं का छात्र था। पुलिस की शुरुआती जांच और पूछताछ में ये बात सामने आई है कि छात्र परीक्षा की वजह से तनाव में था। इस मामले में पुलिस ने बताया कि महागुन मायवुड सोसाइटी में रहने वाले 19 साल के लड़के ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस पर बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के माता-पिता मौके पर मिले।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button