Crime

आवारा कुत्तों ने 7 साल के बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से डॉग अटैक का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां आवारा कुत्तों ने एक 7 साल के मासूम बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा बहेड़ी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था और बुधवार शाम को वह दोस्तों के साथ खेत पर खेलने जा रहा था। इसी दौरान कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना के बाद से वो अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं। कहीं आवारा कुत्ते उनके बच्चे पर भी हमला न कर दें। (वीएनएस)

Related Articles

Back to top button