Crime

बाइक रोक युवक ने पीछे बैठी युवती पर चाकू से किया वार

खून से लथपथ युवती को ग्रामीणों ने भेजा अस्पताल

महराजगंज। कोतवाली थानाक्षेत्र के गौरिया बाबू स्थित महराजगंज राजवाहा पर दोपहर 12 बजे एक युवक ने युवती के गले पर कई बार वार कर उसे लहुलूहान कर दिया। युवती पर चाकू से हुए हमले के बाद उसकी चीख सुन आसपास की महिलाओं व ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया।

बताया जाता है कि हमलावर युवक हीरो डीलक्स बाइक से युवती को बैठाकर बल्लो खास की तरफ जा रहा था। अचानक गौनरिया बाबू के पास बाइक रोककर युवती पर चाकू से हमला करने लगा। इस हमले में युवती के गले पर गम्भीर चोट आई है।ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल भेजा और हमलावर युवक को हिरासत मे ले लिया। ग्रामीणो के अनुसार युवक खुद को घुघली थानाक्षेत्र के हरखपुरा का निवासी बता रहा था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button