Crime

अतीक हत्याकांड की स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व सांसद अतीक अहमद और पूर्व विधायक उनके भाई की पुलिस हिरासत में हुई हत्या मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर उच्चतम न्यायालय में दायर एक जनहित याचिका पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है जिसमें कहा गया है कि इस घटना की मुकम्मल जांच के लिए सरकार की ओर से हर संभव उपाय किए जा रहे हैं और इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है।

राज्य सरकार की ओर से 30 जून को दायर की गई स्टेटस रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा में हुई चूक में मामले की हर दृष्टिकोण से जांच की जा रही है।फूलपुर से पूर्व सांसद अतीक और उनके पूर्व विधायक भाई खालिद अजीम उर्फ ​​अशरफ की 15 अप्रैल 2023 की पुलिस हिरासत में तीन शूटरों ने मीडिया कर्मियों की मौजूदगी में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब उन्हें मेडिकल जांच के लिए प्रयागराज के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था। बदमाशों ने करीब से फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया था। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button