State

सपाईयों ने बांटा समाजवादी आह्वान पत्र

बरहज, देवरिया । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश व समाजवादी पार्टी का आह्वान पत्र को आज सपा के बरहज विधानसभा के अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में सपाईयों ने बरहज तहसील परिसर में बांटा ।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा प्रदेश सरकार के नीतियो से जनता बेहाल है। जनता दिन- प्रतिदिन की मँहगाई बढ़ने से अधिक परेशान है। संतोष यादव ने कहा की भाजपा सरकार ने हमेशा मजदूरो, दलितों और गरीबों को छला है। अब तक एक भी जनहित योजनाएँ शुरू नही की, अखिलेश सरकार की योजनाओं का नाम बदल कर अपना कार्य कर रही है।
सपा नेताओं ने कहा की भाजपा की देश व प्रदेश सरकार किसान, व्यवसायी, मजदूर, श्रमिक विरोधी सरकार है।
सपा नेताओं ने समाजवादी आह्वान पत्र के द्वारा भाजपा सरकार की कमियाँ एवं अखिलेश सरकार के कार्यो को जनता मे बताया। अगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल निशान पर बटन दबानें का अनुरोध किया।
इस दौरान नगर अध्यक्ष बरहज गजानंद विश्वकर्मा, नगरपालिका सभासद आशीष सिंह यादव, दीपक यादव”समाजवादी” , रामाश्रय यादव, जावेद अख्तर, रामप्रवेश यादव, राजन गुप्ता, विकास यादव सहित अन्य समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button