State

सपाईयों ने बांटा समाजवादी आह्वान पत्र

देवरिया । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश व समाजवादी पार्टी का आह्वान पत्र को आज सपाईयों ने शहर के कई मोहल्लो व चौकों पर बांटा गया।
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने कहा प्रदेश सरकार के नीतियो से जनता बेहाल है। जनता दिन- प्रतिदिन की मँहगाई बढ़ने से अधिक परेशान है। पूर्व नगर पालिका परिषद के प्रत्याशी अशोक मद्धेशिया ने कहा की भाजपा सरकार ने अब तक एक भी जनहित योजनाएँ शुरू नही की, अखिलेश सरकार की योजनाओं का नाम बदल कर अपना कार्य कर रही है।
पूर्व प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी राजेश यादव ने कहा की भाजपा की देश व प्रदेश सरकार किसान, व्यवसायी, मजदूर, श्रमिक विरोधी सरकार है।
सपा नेताओं ने समाजवादी आह्वान पत्र के द्वारा भाजपा सरकार की कमियाँ एवं अखिलेश सरकार के कार्यो को जनता मे बताया।
इस अवसर पर राजेश मद्धेशिया, भोलू मिश्रा, देवेन्द्र भारती, गिरीश जायसवाल, अतिउल्लाह वारसी, सुरेन्द्र मद्धेशिया, रामप्रवेश मद्धेशिया, दिव्यांश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button