Crime

तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा, तीन मरे, छह घायल

आगरा : उत्तर प्रदेश में आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में आगरा-मथुरा राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मंगलवार देर शाम डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसे के दौरान एक बाइक में आग भी लग गई।पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़ाकर ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

फतेहपुर में छात्रा को ट्रक ने रौंदा

फतेहपुर :उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को साइकिल सवार छात्रा को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह ने यहां बताया कि बिदंकी थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी दयाराम की 20 वर्षीय बेटी बदंना उर्फ सोनी बिदंकी के एक कालेज की एमएससी की छात्रा थी। कालेज से वह अपने घर साइकिल से वापस जा रही थी कि विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button