Crime

तेज रफ्तार कैंटर ने मारी 6 वाहनों को टक्कर, 3 की मौत

आगरा । नेशनल हाईवे-19 पर सिकंदारा इलाके के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 से 10 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कैंटर ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था. तभी उसने 6 वाहनों को टक्कर मार दी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. जबकि, घायलों का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एक चश्मदीद की मानें तो कैंटर ने कुल छह वाहनों को टक्कर मारी है। जिस कारण तीन लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 8 से 10 लोग इस हादसे में घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कैंटर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। (वीएनएस)

Related Articles

Back to top button