Crime

सोनभद्र : तमंचा लहराते हुए केक काटने वाला युवक गिरफ्तार

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर तंमचा लहराते हुए केक काटने का वीडियो वायरल करने के आरोपी युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया ।

पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि 06अक्तूबर को एक युवक ने तमंचा लहराते हुए केक काटने का एक वीडियो सोशल मिडिया पर अपलोड किया है। मामले की जांच राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को दी गयी। पुलिस टीम ने विडियों की जांच के बाद आरोपी के गिरफ्तार के लिए प्रयास में लगी हुई थी। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button