Crime

पैंट में घुसकर सांप ने किशोर के प्राइवेट पार्ट को डसा, मौत

पटना । बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव में विषैले सांप ने आंगन में सो रहे एक किशोर के प्राइवेट पार्ट डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। रविवार को इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक किशोर 15 वर्षीय अंशु कुमार कोईलवर थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव वार्ड नंबर सात निवासी सुखाड़ी साह का पुत्र था।

शव का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में कराया गया। इधर, मृतक के स्वजन एवं समाज सेवी अनुज राम ने बताया कि शनिवार की रात किशोर खाना खाने के बाद घर के आंगन में हाफ पैंट पहनकर सोया हुआ था। इस दौरान एक जहरीला सांप सो रहे किशोर के हाफ पैंट में घुस गया और उसके प्राइवेट पार्ट पर डस लिया। सांप के डसने पर किशोर की नींद खुल गई। उसने तुरंत सांप के डसने की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों को दी। इसके बाद परिवारवालों ने सांप को मार डाला।

इसके बाद किशोर की हालत को बिगड़ता देख स्वजन पहले उसे बीरमपुर गांव में झाड़-फूंक कराने ले गए। उसे जड़ी पिलाई गई। जब उसकी हालत में कोई सुधार न हुआ तो स्वजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button