Crime

तस्करों की पिकअप पलटी, 7 मवेशियों की मौत

जशपुर,छत्तीसगढ़ । बगीचा थाना क्षेत्र के बूढ़ाडांड गांव में मंगलवार को मवेशी तस्करों की पिकअप पलट जाने से 7 मवेशियों की मौत हो गई। वहीं 3 मवेशी घयाल हैं। इस हादसे में 3 तस्कर भी घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने इन तस्करों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। बगीचा पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। तस्करी करने वाले आरोपी अपने वाहन में क्षमता से अधिक मवेशियों को भरकर झारखंड ले जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button