Crime

गाजीपुर :ढाई करोड़ की हेरोइन संग तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना सैदपुर व थाना एनटीएफ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 215 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी। बरामद हेरोइन की अन्तराष्ट्रीय कीमत करीब 02 करोड़ 43 लाख रूपये बताईं गयी है।

बताया गया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना सैदपुर व थाना एनटीएफ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ (हेरोइन) की अवैध तस्करी करने वाले तस्कर को 01 किलो 215 ग्राम हिरोइन के साथ शरीफपुर पुल के पास थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त प्यारे लाल सुमन पुत्र रामविलास निवासी ग्राम सोनवरसा पोस्ट गठिया थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर का निवासी है। अभियुक्त के विरूद्ध थाने पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Back to top button