State

स्मृति ईरानी ने सिर पर कलश रख कर नये घर में किया प्रवेश

अमेठी : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नव नवनिर्मित आवास का गृह प्रवेश कार्यक्रम गुरुवार को वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि विधान से संपन्न हुआ। श्रीमती ईरानी ने अपने पति के साथ सिर पर कलश रख कर नव निर्मित घर में प्रवेश किया।जिले के गौरीगंज तहसील क्षेत्र के मेदन मवई गांव में केंद्रीय मंत्री के नवनिर्मित आवास का वैदिक मंत्रोचार के साथ गृह प्रवेश का पूजन संपन्न हुआ। यह पूजन बुधवार से ही शुरू हो गया था। वृहस्पतिवार को स्मृति ईरानी अपने पति जुबिन ईरानी के साथ अपने सिर पर कलश रख कर अपने नव निर्मित घर में प्रवेश किया।

ईरानी का घर लगभग चौदह विश्वा में वास्तु शास्त्र के साथ बनाया गया है। यह घर आधुनिक सुविधाओं से लैस है। ड्राइंग रूम किचेन सर्वेंट रूम के साथ साथ एक कॉन्फ्रेंस हॉल भी बनया गया है। इसके अतिरिक्त आवास परिसर में एक मंदिर भी बनाया गया है जिसमें प्रभु श्री राम और भगवान शिव की प्रतिमा रखी गई है। मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी कराई गई, जिसके लिए महाकाल उज्जैन से पंडित आशीष शर्मा ने हवन पूजन कराया गया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button