Breaking News

नोएडा में वायरस संक्रमण के छह नए मामले


नोएडा । गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के छह और मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 45 हो गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव ने बताया कि बुधवार सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि देर रात आई एक अन्य रिपोर्ट में सेक्टर 28 व सेक्टर 37 में रहने वाले दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इन्हें मिला कर कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 45 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज जहां पर रहते थे, उस जगह को सेनेटाइज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो लोग सीजफायर कंपनी में काम करने वाले लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

मालूम हो कि सीजफायर कंपनी को जिला प्रशासन ने सीज कर दिया है। उक्त कंपनी के खिलाफ थाना एक्सप्रेसवे में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। उक्त कंपनी में मार्च माह में तीन लोग विदेश से आए थे। जिसकी सूचना कंपनी के प्रबंधकों ने स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button