Crime

छह महीने की दो जुड़वा बहनों की जलकर मौत

ठंड से बचने के लिए मां ने चारपाई के नीचे रख दिया था अलाव

मैनपुरी । यूपी के मैनपुरी जिले में एक छोटी सी चूक के चलते दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अलाव से चारपाई में आग लग गई. इस दौरान छह महीने की जुडवां बहनें जिंदा जल गईं. हादसे में बच्चियों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया. माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना मैनपुरी जिले के कस्बा औंछा की है। यहां मैनपुरी रोड के पास रहने वाले गौरव उर्फ दिलीप कुमार सोमवार दोपहर घर के बाहर गए थे। घर में उनकी पत्नी रजनी छह माह की जुड़वां बेटियों रिद्धि और सिद्धि को छत पर बने कमरे में नेवाड़ की चारपाई पर सुला रही थीं. इस दौरान बच्चियों को ठंड न लगे, इसलिए उन्होंने चारपाई के नीचे एक तसले में अलाव जलाकर रख दिया और वे नीचे घरेलू काम करने चली आईं।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button