Crime

आइसक्रीम फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

हरहुआ,वाराणसी। ाड़ागांव थाना क्षेत्र के बैजलपट्टी स्थित योगेंद्र सिंह की आइसक्रीम फैक्ट्री में शनिवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गयी। इस दौरान वहा मौजूद कर्मचारी भाग कर किसी तरह अपनी जान बचायी। पड़ोसियों के अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार योगेंद्र सिंह की आइसक्रीम फैक्ट्री में आग करीब 12 बजे रात में लगी। फैक्ट्री से धुआं निकलता देख कर्मचारी पास पहुंचे तो देखा कि आग ने भयावक हो चुकी है। ऐसे में कर्मचारी फैक्ट्री से भाग कर अपनी जान बचायी। भागने के दौरान एक कर्मचारी गिर गया आग की चपेट में आने से मामूली रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों की घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी हरहुआ पुलिस को दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर लौट आयी। और वह पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन जुटी रही।

Related Articles

Back to top button