State

भूस्खलन की चपेट में आया शिव मंदिर, 50 श्रद्धालु दबे, 9 की मौत

शिमला । हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से आम जन जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल की राजधानी शिमला में सोमवार सुबह समरहिल स्थित शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया।बताया जा रहा है कि इस भूस्खलन की चपेट में आने से करीब 50 श्रद्धालु दब गए। अब तक 9 लोगों के शव निकाले जा चुके है। रेस्क्यू आपरेशन जारी है। मौसम विभाग ने हिमालय प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उधर मंडी के पराशर में बागी पुल बह गया है, जिससे 250 से ज्यादा लोग फंस गए हैं।

9 लोगों की मौत

सावन के सोमवार के दिन भक्त भगवान शिव की पूजा कर रहे थे। तभी अचानक भूस्खलन हुआ और मंदिर बह गया। जानकारी के मुताबिक, इस भूस्खलन में करीब 50 भक्त दब गए। इन्हें रेस्क्यू करने का काम जारी है। अब तक 9 शव बरामद किए गए है। पुलिस और प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

मंडी में बागी पुल बह, 250 लोग फंसे

मंडी में बारिश का ताडंव जारी है। मंडी के पराशर में बागी पुल बह गया है। इसके बाद 250 से ज्यादा लोग फंस गए हैं। वहीं, मालदेवता में देहरादून डिफेंस कॉलेज की इमारत ढह गई। मंडी के नागचला में बादल फटने से एक बरसाती नाला अपने साथ काफी मलबा बहाकर नीचे हाईवे पर ले आया। मंडी को कुल्लू से जोड़ने वाला हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है। छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button