Varanasi

श्री हरिश्चन्द्र बालिका इंटर कॉलेज, में संकल्प संस्था द्वारा शाल एवं कम्बल वितरित

वाराणसी। ठण्ड के बढ़ते प्रभाव के देखते हुए अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा श्री हरिश्चन्द्र बालिका इंटर कॉलेज, मैदागिन परिसर में शुक्रवार को कॉलेज की शिक्षिकाओ, सहयोगियो व सहायकों (कर्मचारियों) को शाल एवं कम्बल वितरित किया गया।इस मौके पर संकल्प संस्था की संस्थापक सदस्या श्रीमती गीता जैन ने कहा कि संकल्प संस्था का संकल्प ही है लोक सेवा. उसी कड़ी में बढ़ते ठंड व गलन को देखते हुए कालेज की शिक्षिकाओ, सहयोगियो व सहायकों (कर्मचारियों) को कम्बल एवं शाल प्रदान किया गया और आगामी दिनों में शहर के अन्य स्थानों पर भी लागों को शाल एवं कम्बल वितरित किया जाएगा।

कालेज के प्रबंधक हरीश कुमार अग्रवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में ठंड एवं गलन अपने चरम पर होगा, जो असहाय एवं लाचार लोगों के लिए अत्यंत कष्टकर होने वाला है। ऐसे में समाज के समृद्धजनों एवं संस्थाओं को पहल करने की जरूरत है, जो अपने आसपास रहने वाले असहाय एवं लाचार लोगों का सहयोग करें। ताकि ऐसे लोगों की ठण्ड से रक्षा की जा सकें। प्रधानाचार्य डा. प्रियंका तिवारी ने संकल्प संस्था के सदस्यों द्वारा निरंतर सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से गीता जैन, विष्णु जैन, लव जी अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव सहित संस्था के कई सदस्य एवं कालेज के शिक्षक, सहयोगी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button