Crime

मंझे से युवक का कटा हाथ, लगे सात टांके

रामनगर,वाराणसी । लगातार प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित मंझे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बावजूद चाइनीज मंझे की बिक्री कम होने का ना नहीं ले रही जो आये दिन घटनाओं की वहज बन रही है। रविवार को रामनगर में चाइनीज मंझे से एक युवक का हाथ कट गया। परिजन आनन-फानन में युवक को एक निजी चिकित्सालय ले गये। यहां युवक के हाथ में सात टांके लगे।

रामनगर बघेली टोला निवासी 22 वर्षीय युवक रिषभ पांडेय फेरी कर साड़ी बेचता है। रविवार वह अपने किसी काम से बाजार जा रहा था। तभी चाइनीज मंझा उसके गर्दन के पास से गुजरा, मंझे से बचने के लिए उसने अपने हाथ को आगे किया। मंझे से उसका हाथ गंभीर रूप से कट गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रिषभ को निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे यहां उसे सात टांके लगे।

Related Articles

Back to top button