Crime

दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

रोहनिया। रोहनिया थाना क्षेत्र के कुरहुआ  गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों के 7 लोग घायल है। प्रथम  पक्ष का आरोप है कि उनके घर की लड़की जब  दुकान पर जाती है गांव का ही सूरज नाम का लड़का परेशान करता है और छींटाकशी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट मारपीट हुई। जिसमें दोनो पक्षो से सात लोग घायल हुए।  घायल होने वालों में सुरेंद्र, अशोक, महेंद्र, गौरव, राजेश आदि हैं। वहीं दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हुए है। चौकी प्रभारी अखरी धीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

देशी शराब ठेके का विरोध

चौबेपुर। चौबेपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के चंद्रावती में देशी शराब का ठेका खोलने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुर्इं। ठेके के सामने महिलाएं धरने पर बैठीं और इसका विरोध किया। महिलाओं का कहना है कि ठेका खुलने से यहां का माहौल खराब होगा। लोग यहां शराब पीकर उत्पात मचायेंगे और आने जाने वालों से दुर्व्यवहार होगा।  प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची चौबेपुर पुलिस समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहंी माने। अंत में ठेका को बंद कराकर पुलिस लौट गयी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button