Entertainment

`लाल छड़ी मैदान खड़ी`, सारा अली खान को स्टाइलिश लुक में देख आप भी ये गाना गुनगुनाने लगेंगे

बॉलीवुड : सारा अली खान अपनी सर्टोरिअल चॉइस से बहुत कम समय में सभी की फेवरेट बन चुकीं हैं। हमेशा ही आपको क्लासिक कुर्ता सेट में देखने को मिल जाएंगी, लेकिन जब बात आ जाए एक्ट्रेस के रेडी रेड कार्पेट्स लुक्स से लेकर फिल्म प्रमोशन तक की तो हर बार सारा का सबसे हटकर अंदाज़ देखने को मिला है।

एक तरफ जहां सारा की अलमारी में थिंक प्रिंटेड, क्लासिक वाइट चिकन वर्क कुर्ता, कढ़ाई वाली जूती, मल्टी कलर्ड बैंगल्स, सिल्वर चंकी जूलरी, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और टाई-डाई ब्लॉक प्रिंट दुपट्टे की भरमार है तो वहीं दूसरी तरफ बॉडी फिटिंग ड्रेसेस का शानदार कलेक्शन उन्हें हमेशा अप-टू-डेट रखता है। ऐसा ही हमें हाल में एक बार फिर देखने को मिला है, जहां अपने स्टैंडआउट लुक्स से सारा किसी को भी इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं।

इस बात में कोई दोराय नहीं कि अपनी ड्रेसिंग स्टाइल के साथ-साथ सारा अली खान अपनी कमाल की एक्टिंग से भी लोगों का दिल जीत रही हैं। ऐसा ही कुछ हमें तब देखने को मिला, जब सारा अली खान को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कुली नंबर 1` के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान स्पॉट किया गया। ज्यादातर डिज़ाइनर सिल्हूट्स में घर से बाहर निकलने वाली सारा ने दौरान सिर से पैर तक एक जैसे क्लासी ऑउटफिट को चुना था, जिसमें अभिनेत्री का दिलकश अंदाज़ देखते ही बना रहा था।

Related Articles

Back to top button