UP Live

वरासत अभियान के तहत एसडीएम ने बघमन्दवा जाताजुआ में किया सत्यापन

दुद्धी,सोनभद्र- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वरासत अभियान सत्यापन के क्रम में आज सोमवार को उप जिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार ने तहसील क्षेत्र के बघमन्दवा जाताजुआ गांव में ग्रामीणों के बीच वरासत का सत्यापन किया।ग्रामीणों के बीच लेखपाल द्वारा वरासत को पढ़कर ग्रामीणों सुनाया गया और कुछ महत्वपूर्ण जानकारी ली गई।

ग्रामीणों से मिली जानकारी से वरासत का सत्यापन करने के बाद उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने ग्रामीणों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई जिसमें किसान सम्मान निधि ,मुख्यमंत्री सुमंगला कन्या योजना,कृषि ऋण,शिक्षा ऋण,हेल्थ कार्ड सहित अन्य किसान बीमा योजना की जानकारी दी गई।

उप जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार आप लोगों लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही हैं उसका आप सभी लोग लाभ उठाएं।इस दौरान गांव में वृद्धा एवं विधवा पेंशन,किसान सम्मान निधि सहित गांव में बने सामुदायिक शौचालय तथा आंगनवाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की कार्य को भी जाना।इस मौके पर आर आई प्रहलाद, लेखपाल राम लखन, निवर्तमान ग्राम प्रधान श्रीकांत, राधेश्याम ,उदय , देवेंद्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button