Crime

स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रवि काना और काजल भारत लाए गए

नई दिल्ली । थाईलैंड में गिरफ्तार किए गए स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी महिला सहयोगी काजल झा को भारत ले आया गया है। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस इस बात की अभी पुष्टि नहीं कर रही है लेकिन रवि काना के अधिवक्ता ललित मोहन गुप्ता ने यह स्वीकार किया है कि रवि काना व काजल को भारत ले आया गया है। शनिवार को दोनों को अदालत में भी प्रस्तुत किया जा सकता है।

रवि काना व उसकी महिला सहयोगी को मंगलवार को थाईलैंड के बैंकॉक में वहां की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रवि के खिलाफ गैंगरेप और गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। रवि काना के गैंग के 14 सदस्य पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे।रवि के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। साथ ही थाईलैंड की पुलिस के साथ भी विवरण साझा किया गया था। इसके बाद वहां की पुलिस ने रवि व काजल को गिरफ्तार किया था। वहां पर दोनों को अदालत में प्रस्तुत किया गया था। इसके बदा उन्हें भारत लाया गया है।(वीएनएस )

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button