Crime

औरैया में सड़क हादसे में स्कूल संचालक की मौत

औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह कंटेनर और कार की आमने सामने हुई भिड़ंत में एक निजी स्कूल संचालक की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के जालौन चौराहे के पास आज सुबह एक कंटेनर और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार स्कूल संचालक युवक कार के अंदर फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button