Varanasi

रिंग रोड से जुड़ेगी सारनाथ एलिवेटेड रोड, अफसरों की टीम ने लिया जायजा

वाराणसी में फरीदपुर से सारनाथ तक बन रही एलिवेटेड रोड का निर्माण तेजी से जारी है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को वीडीए के साथ समन्वय बनाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। परियोजना पूरी होने पर आउटर रिंग रोड से सारनाथ की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और पर्यटकों व स्थानीय लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

वाराणसी : शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पर्यटन स्थल सारनाथ को आउटर रिंग रोड से सीधे जोड़ने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। फरीदपुर से सारनाथ के बीच एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है।

गुरुवार को नगर निगम, जिला प्रशासन और निर्माण एजेंसी सेतु निगम की संयुक्त टीम ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर मौके की बारीकियों का जायजा लिया। इस दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के साथ निरंतर समन्वय बनाकर कार्य को आगे बढ़ाया जाए।

​सेतु निगम की ओर से बताई जा रही यह एलिवेटेड रोड क्षेत्र की कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। यह रोड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी), सारनाथ रेलवे स्टेशन, वियतनाम मंदिर और कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास से होकर गुजरेगी। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ सारनाथ आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को भी जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

स्थल निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं को परखने के लिए नगर निगम, स्मार्ट सिटी और सेतु निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता अमरेंद्र तिवारी, जिला प्रशासन तथा सेतु निगम के प्रतिनिधि शामिल रहे।

​साइबर ठगों से रहें सावधान, डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज नहीं

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button