Crime

सरिया लदा ट्रैक्टर पलटा ड्राईवर की मौत

मजदूरों को बचाने में अपनी जान गवां बैठा ड्राइवर

कोन,सोनभद्र – कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोरवा में सरिया लदा ट्रैक्टर पलटने से ड्राईवर की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार कोन से सरिया लोड कर कचनरवा जा रहा था कि रोरवा पहुचते ही ढाल पर गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और ट्राली पर लदा सरिया इंजन पर आने लगा तो ड्राइवर फेकन भुइयां पुत्र स्व0 रामा भुइयां उम्र 30 वर्ष निवासी कचनरवा टोला हड़वरिया इंजन पर बैठे अपने ही छोटे भाई देवी दयाल पुत्र स्व0 रामा भुइयां व कचनरवा निवासी शिलेर सिंह को टेक्ट्रर से कूदने के लिए बोला। वही अपने बड़े भाई को जोखिम में डाल कर छोटा भाई इंजन पर बैठा रहा और दूसरा मजदूर कूद पड़ा।

ड्राईवर टेक्ट्रर को बचाते बचाते दस फिट खाई में कूद गया।जिसमें सरिया लदी ट्राली व इंजन पलट गई। इंजन का चक्का ऊपर हो गया और दोनों भाई उसी इंजन के नीचे दब गए वही ग्रामीणों की अथक प्रयास पर दोनों भाई को निकाल कर कोन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । लेकिन कोई भी स्वस्थ कर्मी मौजूद नही होने के कारण लोगो ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती किया। तब तक ड्राइवर की मौत हो गयी वही छोटे भाई का इलाज जारी था वही मौके पर पहुचे थाना निरीक्षक विनोद सिंह अग्रिम कार्यवाही में जुट गए।

Related Articles

Back to top button