Varanasi

सावन के प्रथम शनिवार पर 224वें सप्ताह भी जारी रही संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा

वाराणसी में सावन के प्रथम शनिवार पर संकल्प संस्था के 'संकल्प अन्न क्षेत्र' के तहत 224वें सप्ताह खिचड़ी प्रसाद एवं शीतल जल सेवा का आयोजन हुआ। चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के सामने आयोजित सेवा अभियान में श्रद्धालुओं, राहगीरों और जरूरतमंदों ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था ने सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

वाराणसी सावन के प्रथम शनिवार के पावन अवसर पर संकल्प संस्था द्वारा संचालित ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ के अंतर्गत चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के समक्ष खिचड़ी प्रसाद वितरण एवं शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। सेवा अभियान के 224वें सप्ताह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा कार्य में सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत श्रद्धाभाव के साथ खिचड़ी प्रसाद एवं शीतल शुद्ध पेयजल का वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों ने पूरे समर्पण और निस्वार्थ भाव से उपस्थित सभी लोगों की सेवा की।

संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि सावन का पावन महीना भगवान शिव की आराधना, सेवा, संयम और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ के माध्यम से यह सेवा अभियान पिछले 224 सप्ताह से निरंतर संचालित हो रहा है। समाज के सहयोग और भगवान की असीम कृपा से यह जनसेवा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. रामजी अग्रवाल, श्रीमती मंजू अग्रवाल एवं श्रीमती मृदुला रानी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), श्रीमती रमन लता अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल (गिरिराज), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), लल्लन चुरमुरा, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, रितिक, भैयालाल सहित संस्था के सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बरेका ने फिर चौंकाया, 65 इंजनों का रिकॉर्ड उत्पादन

हर घर तिरंगा जनआंदोलन बने, हर घर पर सम्मानपूर्वक फहरे राष्ट्रध्वज: मुख्यमंत्री

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button