
समर सिंह के वीडियो सांग “टूटे न चूड़ी कलईया में” ने मचाया बवाल, मस्ती भरे डांस ने देखने लायक बनाया है VIDEO
भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह के गाने आजकल लोगों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। समर सिंह का नया सांग “टूटे न चूड़ी कलईया में” रिलीज होते ही सुर्खियों में छाया हुआ है। समर सिंह का यह नया धमाल वीडियो समर सिंह ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज हुआ है। कम समय में इसे अच्छे खासे व्यूज मिल गए हैं। वीडियो में समर सिंह और इनकी ऎक्ट्रेस की जोड़ी और केमिस्ट्री बवाल मचा रही है।
गाने की थीम बहुत ही प्यारी है। ऎक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में काफी डांसर्स, बेहतरीन लोकेशन है।
https://youtu.be/hJM9DZJyrXM
समर सिंह इस सांग को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा “टूटे न चूड़ी कलईया में” एक बहुत ही प्यारा गाना है जो समर सिंह ऑफिसियल पर रिलीज हुआ है। आप सब इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद दीजिए।” समर सिंह का यह सुपरहिट लोकगीत का विडियो लोगों को खूब भा रहा है। समर सिंह भी इसमें एक अलग ही रूप में दिख रहे हैं।
समर सिंह के इस सांग के लिरिक्स हरिंद्र हरियाली ने लिखे हैं जबकि संगीत से सजाया है एडीआर आनंद ने। इसके वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जयसवाल और कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन हैं जबकि एडिटर पप्पू वर्मा हैं। मैनेजर अफजल शाह हैं। प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद यादव हैं।
इस गाने में समर सिंह और ऎक्ट्रेस के लुक काफी अच्छे हैं। उनका हेयर स्टाइल भी नया और आकर्षक है। इस सांग को मिल रहे इतने अच्छे रिस्पॉन्स को लेकर समर सिंह बेहद खुश और उत्साहित हैं, उन्होंने कहा है कि यह नया वीडियो सांग मेरे फैन्स और दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है जिसके लिए मैं सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”