Entertainment

मिट्टी की खुश्बू लिए समर सिंह का देसी परिवारिक लोकगीत “गोड़ रँगईया मांगीला” को मिल रहा लोगों का प्यार

देसी स्टार समर सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का ही परिणाम है कि रिलीज होते ही उनके गाने लाखों लोगों द्वारा पसन्द किए जाते हैं। समर सिंह का एक देसी परिवारिक लोकगीत “गोड़ रँगईया मांगीला” समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज होते ही छा गया है। इस वीडियो सांग को खूब पसंद किया जा रहा है और लाखों व्यूज मिल रहे हैं। समर सिंह के इस ब्लॉकबस्टर सांग में उन का देसी अंदाज लोगों को दीवाना बना रहा है वहीं ऎक्ट्रेस का खूबसूरत अंदाज़ भी दर्शकों को लुभा रहा है।

समर सिंह के गाने को गांव की रमणीय लोकेशन पर फिल्माया गया है। गाने में उनके खास अंदाज दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले हैं। समर सिंह के इस सांग में ऎक्ट्रेस वाकई बेहद हसीन लग रही हैं, वहीं समर सिंह भी अपने लुक से इम्प्रेस कर रहे हैं। उनके फैन्स के लिए यह गाना एक तोहफा है।

समर सिंह ने सोशल मीडिया पर इसका लिंक शेयर करते हुए लिखा है “एक देशी परिवारिक गीत मिट्टी की खुश्बू के साथ समर सिंह ऑफिशियल पर रिलीज हो गया है। आप लोग ऐसे ही अपना प्यार आशीर्वाद बनाए रखिए।” इस पारिवारिक लोकगीत को समर सिंह ने अपनी विशेष शैली में गाया है। इस सांग के गीतकार आलोक यादव, संगीतकार एडीआर आनंद, वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, संदीप राज, कोरियोग्राफर संदीप राज, एडिटर मुरली जी, प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद यादव हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button